रीवा:नगर निगम द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण एवं आधुनिक शहरी विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस पेट्रोल पंप एसएएफ चौराहे के सौंदर्यीकरण कार्य को पूर्ण कर महापौर अजय मिश्रा ‘‘बाबा‘‘ एवं निगम आयुक्त अक्षत जैन की उपस्थिति में सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया.इस अवसर पर महापौर अजय मिश्रा ‘‘बाबा‘‘ ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि रीवा शहर को साफ-सुथरा, सुंदर और व्यवस्थित बनाया जाए. पुलिस पेट्रोल पंप एस एएफ चौराहे का नया स्वरूप शहर की सुंदरता को बढ़ाएगा और यहां से गुजरने वाले लोगों को बेहतर अनुभव मिलेगा.
उन्होंने कहा कि चैराहे पर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, फव्वारे, हरियाली और सुचारू यातायात की बेहतर व्यवस्था की गई है, जिससे दिन के साथ-साथ रात्रि में भी यह स्थल आकर्षण का केंद्र रहेगा. उन्होंने बताया कि नगर निगम इसी तरह शहर के अन्य प्रमुख चैराहों का भी चरणबद्ध तरीके से सौंदर्यीकरण करेगा, ताकि पूरे रीवा शहर का स्वरूप और अधिक सुंदर एवं व्यवस्थित बनाया जा सके. इस दौरान एमआईसी सदस्य धनेंद्र सिंह बघेल, कार्यपालन यंत्री सिद्धार्थ सिंह, सहायक यंत्री अभिनव चतुर्वेदी, अमृत लाल मिश्रा मौजूद रहे.
