वार्ड 4: वीआईपी कॉलोनी में सड़क पर कीचड़,गलियों की हालत भी खराब

रायसेन:शहर के नपा सीमा की वीआईपी कॉलोनी वार्ड 4 में मुख्य सड़क की ओर जाने वाले कच्ची सड़क पर कीचड़ होने से लोग परेशान हैं। जिससे स्कूली बच्चों सहित वीआईपी कॉलोनी के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। मोहल्लों की गलियों की हालत भी खराब है। नगर पालिका परिषद के जनप्रतिनिधियों से लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को आवेदन देकर लोगों को सड़क समस्या से अवगत करवा दिया है।

इतना ही नहीं रास्ते पर काली चूरी मांग भी रहवासियों द्वारा लंबे अरसे से की जा रही है। सड़क समस्या पर जिम्मेदारों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे लोगों में नाराजगी है। जनप्रतिनिधि कभी वार्ड में नहीं आते, जिससे समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी सड़क का सुधार कार्य नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण वार्डवासियों में नाराजगी देखी जा रही है। सड़कों पर कीचड़ और गंदगी है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
जनप्रतिनिधि भी वार्ड में नहीं पहुंच रहे
वीआईपी कॉलोनी की रहवासी प्रतिमा गुप्ता,लता यादव नीलम यादव, नीतू यादव, रिंकी मणि यादव,विदोष गुप्ता राजकुमार गुप्ता शेखर यादव,तेज सिंह ठाकुर सुमेश सोनू यादव गजेंद्र सिंह गोलू राजपूत का कहना है कि तत्कालीन कलेक्टर द्वारा वीआईपी कॉलोनी को वैध कॉलोनी की श्रेणी में लाने नपा को फाइल भिजवाई थी।इसके बाद भी यह कॉलोनी की वैध कॉलोनी की शासकीय प्रक्रिया डेढ़ साल बाद भी अधर में लटकी हुई है।जनप्रतिनिधियों की गैरजिम्मेदारी के कारण वीआईपी कॉलोनी वार्ड 4 की स्थिति खराब हो गई है। वे कभी वार्ड में नहीं आते, जिससे समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका के जिम्मेदार लोगों की समस्याओं का समाधान करे तो लोगों को राहत मिल सकती है।
इनका कहना है….
जल्द निराकरण का प्रयास करेंगे
आपके द्वारा समस्या मेरे संज्ञान में लाई गई है। लोगों की समस्याओं का जल्द निराकरण करने का प्रयास करेंगे। सड़क सुधार करने लोक निर्माण शाखा प्रभारी को निर्देशित किया जाएगा।
आशुतोष सिंह नपा कनिष्ठ यंत्री

Next Post

भारत और ब्राजील ने तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किये

Wed Jul 9 , 2025
ब्रासीलिया/नयी दिल्ली 09 जुलाई (वार्ता) भारत और ब्राजील ने हर क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मज़बूत करने और दोनों देशों के लोगों के बीच परस्पर संपर्क तथा व्यावसायिक संबंधों को बढ़ावा देने के साझा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए तीन समझौतों और कई अन्य समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये […]

You May Like