
एफआईआर से नाम हटाने मांगी थी 10,000 की घूस, 5000 लेते पकड़ा
जबलपुर। सिविल लाइन में थाने में पदस्थ एसआई को लोकायुक्त ने 5,000 की घूस लेते हुए रंग हाथों धरदबोचा। अचानक कार्रवाई से थाने में हड़कंप मच गया। पकड़े गए रिश्वतखोर के खिलाफ लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार का केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। 10 हजार की रिश्वत सिविल लाइन में दर्ज एक अपराध में पीड़ित का नाम हटाने के एवज में मांगी गई थी।
जानकारी के अनुसार जहांगीर खान पिता जाकिर खान 28 वर्ष निवासी टेडी नीम शास्त्री वार्ड हनुमान ताल जबलपुर ने लोकायुक्त में शिकायत करते हुए बताया कि वह पुरानी गाड़ियों की खरीद बेच ने का काम करता हैं इसी सिलसिले में एक गाड़ी खरीदने के कारण थाना सिविल लाइन में उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्धकिया गया है। अपराध में से नाम हटाने निरीक्षक विनोद दुबे ने 10,000 की रिश्वत मांगी जो वह देना नहीं चाहता था शिकायत पर कार्यवाही करते हुएउ प निरीक्षक विनोद दुबे थाना सिविल लाइन को रिश्वत की प्रथम किस्त 5000 लेते हुए उप पुलिस अधीक्षक सुरेखा परमार इंस्पेक्टर रेखा प्रजापति, इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार दिवान एवं लोकायुक्त जबलपुर के दल ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
