माता-पिता के बाद पुत्र की जबलपुर रास्ते में हो गई मौत

संतोष को 15 वर्षीय नैतिक ने दी मुखाग्नि

सरई : जिले के सरई ग्राम व्यवसायी दशरथ गुप्ता और उनकी पत्नी कैलाशवती गुप्ता का बीते बुधवार को नागपुर से दवा करवाकर लौटते समय सरई के कटरा जंगल में पेड़ से कार टकराकर दुर्घटनागस्त हो गई। इस घटना में पति-पत्नी का निधन हो गया था। जहा पुत्र की हालत नाजुक बनी थी। जबलपुर लेजाते समय पुत्र का भी निधन हो गया। जहा संतोष गुप्ता को 15 वर्षीय पुत्र ैनैतिक ने मुखाग्रि दी। जिसने भी देख उसकी आंखे छलक गई। इस घटना से समूचे सरई अंचल में शोक की लहर है।

बताया जाता है कि कार से घायल हुये संतोष गुप्ता की स्थिति गंभीर थी। इलाज बैढ़न के निजी अस्पताल में चल रहा था जहां सुधार नही होने पर जबलपुर ले जाया गया। रास्ते में जैसे ही सिहोरा पंहुचे उसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को सरई लाया गया। जहां पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। जिसमें से तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं।

Next Post

अदाणी फाउंडेशन ने कराया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Fri Jan 31 , 2025
सिंगरौली : अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से स्व. कुबेर सिंह स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित छ: दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को फाइनल मुकाबला में सिरसवाह की टीम ने पोड़ीपाठ की टीम पर 2.0 से बढ़त हासिल कर विजयी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सरई तहसील अन्तर्गत धिरौली एवं सुलियरी परियोजना के […]

You May Like