प्याज़ की आवक बढ़ने से सस्ती हुई प्याज़ किसान मंडी पहुंचे

शाजापुर। कृषि उपज मंडी में प्याज की बंपर आवक से स्थिति विकट हो गई है। मंडी प्रांगण प्याज से पूरी तरह भर चुका है। मंडी के बाहर शहरी हाईवे पर दोनों तरफ प्याज से भरे वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं।

किसान गुरुवार रात से अपने वाहनों में प्याज लेकर मंडी के बाहर खड़े हैं। शुक्रवार को मंडी में 35 हजार कट्टे प्याज की नीलामी हुई। बाजार में आवक बढ़ने से प्याज के दाम गिर गए हैं। बेस्ट क्वालिटी का प्याज 11 से 12 रुपए प्रति किलो तक बिका। कीमतों में गिरावट से घबराए किसान जल्दी-जल्दी अपना माल बेचने पहुंच रहे हैं।

प्याज व्यापारी राठी का कहना है कि किसानों को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। उनका सुझाव है कि थोड़ा इंतजार करने से बेहतर भाव मिल सकते हैं। किसान नैफेड प्याज को भी बेचने ला रहे हैं, जो खराब नहीं होता।

किसान बलवान सिंह ने व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि रात से लाइन में खड़े हैं, लेकिन अभी तक तौल नहीं हुई है। मंडी में किसानों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है।

मंडी सचिव भगवान सिंह परिहार के अनुसार मंडी में प्याज रखने की जगह नहीं बची है। उन्होंने बताया कि वाहनों में खड़े किसानों का प्याज शनिवार को ही बिक पाएगा।

Next Post

पीएम ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

Fri Apr 11 , 2025
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आनंदपुर धाम के प्रवास की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से दी है। उन्होंने लिखा, ‘हम देश की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विरासत की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में शुक्रवार दोपहर मध्य प्रदेश के ईसागढ़ में गुरुजी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। […]

You May Like

मनोरंजन