
ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान सम विश्वविद्यालय की हिंदी समिति द्वारा शाम-ए-उल्फत का आयोजन किया गया। इस साहित्यिक आयोजन में एमआईटीएस के विद्यार्थियों सहित एमिटी यूनिवर्सिटी, आईटीएम यूनिवर्सिटी, एमपीसीटी, आईआईटीटीएम, प्रेस्टीज कॉलेज, जीवाजी विश्वविद्यालय सहित शहर के विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने मंच से श्रृंगार रस से भरी अपनी स्वरचित कविताएं एवं शायरियां प्रस्तुत कीं। छात्रों की प्रस्तुतियों ने निर्णायकों व दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर खूब तालियां बटोरीं।
इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका भरत त्रिपाठी (गीतकार), वीर सिंह सिकरवार (कवि) एवं रामानुज पराशर (कवि) ने निभाई। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं की घोषणा की गई जिसमें प्रथम निशा सैनी, द्वितीय उमेश कुमार मिश्रा व तृतीय स्थान दीपक सिंह को प्राप्त हुआ।
