भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक ओर जहां सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर उज्जैन में क्षिप्रा नदी के घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, वहीं दूसरी ओर उन्होंने छायावादी युग की महान कवयित्री महादेवी वर्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।मुख्यमंत्री ने क्षिप्रा नदी के नव निर्मित घाटों का निरीक्षण करते हुए अंगारेश्वर और सिद्धवट क्षेत्र का दौरा किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया, ताकि सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और सुव्यवस्थित हो सके।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने महादेवी वर्मा को याद करते हुए कहा कि उनकी कृतियों का हर शब्द भावनाओं का संवाहक है, जो सीधे हृदय की गहराइयों में उतर जाता है। उन्होंने उनकी रचनाओं को देश की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनके साहित्यिक योगदान को नमन किया।
Next Post
अनमोल सिनेमा पर 28 मार्च को दिखायी जायेगी ‘इमरजेंसी’
Thu Mar 26 , 2026
मुंबई,26 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी 28 मार्च को अनमोल सिनेमा पर दिखायी जायेगी। ‘इमरजेंसी’ का प्रीमियर 28 मार्च को शाम 7:30 बजे अनमोल सिनेमा पर होगा. यह फिल्म 1975 के उस दौर को सामने लाती है, जब देश में इमरजेंसी लगी थी, लोकतंत्र पर रोक […]

You May Like
-
6 months ago
नये ऑर्डर, उत्पादन बढ़ने से सेवा क्षेत्र में तेजी