जबलपुर पुलिस ने लौटाईं खुशियां: 15 लाख के 86 गुम मोबाइल ट्रेस कर मालिकों को सौंपे

जबलपुर। पुलिस की साइबर सेल ने गुम हुए 86 मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक ट्रेस कर उनके असली मालिकों तक पहुंचाया। बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लंबे समय से अपने मोबाइल की तलाश कर रहे लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी संपत उपाध्याय, एएसपी जितेंद्र सिंह और उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण निकिता सिंह की मौजूदगी में सभी 86 मोबाइल उनके धारकों को सौंपे गए। साइबर सेल की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने की शिकायत करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।

Next Post

हरदीप सिंह पुरी राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए, खंडेलवाल ने लिया निर्वाचन का प्रमाण-पत्र 

Thu Nov 5 , 2026
भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, विधायक रामेश्वर शर्मा […]

You May Like