
भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्राप्त किया।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विभिन्न निगम-मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
