अयोध्या बायपास सड़क निर्माण में तकनीकी मानकों की अनदेखी का आरोप, स्वतंत्र ऑडिट की मांग

भोपाल। पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रवीण धौलपुरे ने भोपाल के अयोध्या बायपास पर निर्मित की जा रही 10 लेन सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। बुधवार को जारी एक बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर हजारों पेड़ों की कटाई कर पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।

प्रवीण धौलपुरे ने कहा कि निर्माण स्थल के निरीक्षण के दौरान उन्हें गुणवत्ता मानकों में कई कमियां दिखाई दीं। उन्होंने सवाल किया कि क्या मिट्टी के उचित संपीड़न, पानी के छिड़काव तथा अन्य आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। उनका आरोप है कि करोड़ों रुपये के सार्वजनिक धन से बनने वाली इस सड़क का कार्य जल्दबाजी में किया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन परियोजना में पारदर्शिता आवश्यक है। उन्होंने कटे और लगाए गए पेड़ों की संख्या, गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया तथा स्वतंत्र तकनीकी ऑडिट कराए जाने की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। धौलपुरे ने कहा कि भोपाल की जनता यह जानना चाहती है कि यह सड़क कितने वर्षों तक टिकाऊ रहेगी।

Next Post

नगर निगम आयुक्त ने किया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण

Wed Jun 24 , 2026
सिंगरौली, शहर की स्वच्छता एवं बेहतर सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अमृत-1 योजना के अंतर्गत चल रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) कार्यों की प्रगति का नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कार्यों की प्रगति पर संतोष […]

You May Like