जाट समाज की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई

ग्वालियर: जाट समाज का दीपावली मिलन समारोह एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक स्वास्तिक बैंकट हॉल में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव यादवेन्द्र सिंह थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में जाट समाज के पुरोधा भीम सिंह राणा एवं अन्य जाट समाज के राजाओं के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें प्रमुख रूप से दहेज प्रथा और मृत्यु भोज जैसे कार्यक्रमों पर रोक के साथ ही मंदिरों में दान देने पर रोक लगाने की बात उठी।

कहा गया कि उस पैसे को समाज के छात्रों के शिक्षा पर खर्च किया जाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव यादवेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में सामाजिक उत्थान, शैक्षणिक उत्थान, आर्थिक उत्थान और राजनीतिक अवेयरनेस इन चार मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि एक अच्छे समाज का निर्माण करें, गांव में लाइब्रेरी एवं हॉस्टल हो जिससे समाज के छात्र-छात्राएं अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सके, राजनीतिक बजूद दिखाएं।

कार्यक्रम संयोजक मोनू राणा ने बताया कि बैठक में समाज को एकजुट करने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा युवाओं को नशे से दूर करने की शपथ ली गई। कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विलास पटेल, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या गोधरा, युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र जाट एवं किसान नेता राकेश टिकेत के भतीजे गौरव टिकैत, उत्तर प्रदेश जाट महासभा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रताप चौधरी सहित हजारों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में समाज के सरपंच पार्षद एवं होनहार छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया

Next Post

महासेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, पगड़ी बांधकर शामिल हुए समाजबंधु

Sun Nov 15 , 2026
ग्वालियर। महासेन जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य समाज की लश्कर इकाई की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के महिला और पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान समाज की एकजुटता और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला। […]

You May Like