जनसुनवाई में 100 शिकायतें, प्लॉट-मकान की धोखाधड़ी और पारिवारिक विवाद के मामले ज्यादा

इंदौर. पुलिस कमिश्नर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 100 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं. इनमें पारिवारिक विवाद, पैसों के लेन-देन और प्लॉट-मकान व जमीन की धोखाधड़ी से जुड़े मामले सबसे अधिक रहे. सभी आवेदकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई कर शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए.

मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में पति-पत्नी के बीच विवाद, बेटा-बहू द्वारा परेशान किए जाने, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से आपसी मतभेद जैसी शिकायतें सामने आईं. इसके अलावा स्कूल में प्रवेश, डॉक्टर से इलाज संबंधी विवाद, लोन के नाम पर धोखाधड़ी, आपसी लेन-देन, वित्तीय धोखाधड़ी और शिकायतों पर सुनवाई नहीं होने के मामले भी पहुंचे. जमीन, प्लॉट और मकान की धोखाधड़ी के साथ महिला अपराध व अन्य पुलिस संबंधी शिकायतें भी जनसुनवाई में शामिल रहीं. इस दौरान पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने प्रत्येक आवेदक की बात गंभीरता से सुनी. कुछ मामलों में संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही और फोन के माध्यम से कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि शिकायतों का जल्द और प्रभावी निराकरण हो सके. उन्होंने आवेदकों को भरोसा दिलाया कि इंदौर पुलिस उनकी सुरक्षा और न्याय के लिए प्रतिबद्ध है. जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. पारिवारिक और आपसी विवादों के निराकरण के लिए पुलिस मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से काउंसलिंग भी करवा रही है, ताकि विवादों को बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया जा सके.

Next Post

छह दिन पहले ज्वेलरी दुकान पर नकली चेन देकर असली सोने की चेन ले गई दो महिलाएं गिरफ्तार

Tue Nov 3 , 2026
इंदौर. लेंटर्न चौराहा स्थित ज्वेलरी दुकान पर छह दिन पहले दो महिलाओं ने नकली चेन को असली बताकर ज्वेलर से सोने की असली चेन हड़प ली थी. घटना के बाद तुकोगंज पुलिस ने जांच करते हुए दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से तीन नकली चेन भी […]

You May Like