तीन अलग-अलग घटनाओं में महिला, युवक व किशोरी ने की आत्महत्या

सिंगरौली। जिले में सरई, बरगवां और चितरंगी थाना क्षेत्रों में तीन अलग-अलग आत्महत्या की घटनाएं सामने आई हैं। सरई क्षेत्र के जाटोला गांव में 35 वर्षीय महिला कुसुमकली साकेत का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। वहीं चितरंगी क्षेत्र के बडकुड गांव में 33 वर्षीय सतीश साकेत ने घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना के समय वह अकेला था। इसके अलावा बरगवां थाना क्षेत्र के बगदरी गांव के जंगल में 16 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला। सबसे पहले मृतका की मां ने यह दृश्य देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन घटनाओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Next Post

60 लीटर हाथभट्टी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sun Aug 17 , 2025
सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में लगे एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में देशी हाथभट्टी शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार एसडीओपी मोरवा गौरव पाण्डेय के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए निरीक्षक […]

You May Like

मनोरंजन