सबसे आखरी में होगी इंदौर जिले के दोनों अध्यक्षों की घोषणा!

सियासत

भाजपा ने जिला अध्यक्ष की घोषणा प्रारंभ कर दी है. अभी तक बीस अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है. उज्जैन से शुरुआत इसलिए की गई, क्योंकि यह मुख्यमंत्री का गृह जिला है. इसी तरह विदिशा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्षेत्र है. सूत्रों का कहना है कि इंदौर जिले के दोनों जिलाध्यक्षों के नाम सबसे बाद में घोषित हो सकते हैं. खासतौर पर इंदौर नगर अध्यक्ष का नाम होल्ड पर रखा जा सकता है. दरअसल, भाजपा के जिला अध्यक्षों के नाम की बहुप्रतीक्षित सूची के नामों का आना शुरू हो गया है. पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि जिलाध्यक्षों के नाम पहले जिलों में घोषित किए जाएंगे और बाद में राज्य स्तर से सूची जारी की जाएगी.

इस प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी दावेदारों को जिलों में बने रहने के लिए कहा गया है ताकि निर्वाचन अधिकारी सही तरीके से नामों की घोषणा कर सकें. इसकी शुरुआत उज्जैन और विदिशा से शुरू हो गई है. भाजपा के उज्जैन जिला चुनाव अधिकारी श्यामसुंदर शर्मा ने उज्जैन नगर में संजय अग्रवाल को जिला अध्यक्ष घोषित किया. वहीं, विदिशा जिले के चुनाव अधिकारी राधेश्याम पारिख ने महाराज सिंह दांगी को विदिशा जिला अध्यक्ष घोषित किया है. अब इसी तरह अलग-अलग जिलों में जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा होगी, जिसके बाद प्रदेश स्तर के सभी 62 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की जाएगी. उज्जैन नगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय अग्रवाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करीबी हैं.

भाजपा संगठन चुनाव के तहत जिलाध्यक्षों के चुनाव 31 दिसंबर तक होने थे। शुरुआत में यह तय किया गया था कि 1 से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे और उसके बाद 16 से 31 दिसंबर के बीच जिलाध्यक्षों का चुनाव संपन्न होगा. हालांकि, दिसंबर महीने में जिलों में रायशुमारी पूरी कर ली गई, लेकिन जिलाध्यक्षों की घोषणा में दिग्गज नेताओं के बीच सहमति न बन पाने के कारण यह प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो सकी. अब अध्यक्षों के नाम की घोषणा का सिलसिला शुरू हो गया है

Next Post

 तस्कर के झोले में मिला 3.2 किलो गांजा

Thu Jan 16 , 2025
 जब्त गांजे की कीमत 32 हजार आंकी गई सतना : झोले में गांजा भरकर ग्राहक के इंतजार में खड़े तस्कर को पुलिस ने समय रहते दबोच लिया. तलाशी लिए जाने पर झोले में कुल 3.2 किलो गांजा निकला. जिसकी कीमत 32 हजार रु आंकी गई.कोतवाली मैहर से मिली जानकारी के […]

You May Like