दो दिन बाद खुले बाजार में सोने-चांदी के नए रेट जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें आज का भाव

मुंबई, दो दिन बाद खुले बाजारों में सोने और चांदी की नई दरें जारी हो गई हैं। दिल्ली में 24K सोना ₹1,52,600 और चांदी ₹2.37 लाख प्रति किलो पर है। जानें अपने शहर के ताजा भाव।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन, दो दिनों की छुट्टी के बाद सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की नई दरें जारी हो गई हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.12% की मामूली गिरावट के साथ 1,50,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि दिल्ली के सर्राफा बाजार में सभी टैक्स समेत 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूती के संकेत के बीच सोने में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर ब्रेक लगता दिख रहा है।

दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में रिकवरी देखने को मिल रही है। MCX पर चांदी का वायदा भाव 0.65% यानी 1,518 रुपये की तेजी के साथ 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में टैक्स सहित चांदी का भाव 2.37 रुपये लाख प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है। बीते सप्ताह चांदी में लगभग 10,000 (4%)रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद निचले स्तरों पर हुई खरीदारी से कीमती धातुओं को सहारा मिला है।

जाने देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के क्या रेट हैं?

शहर 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 152830 140100 114660
मुंबई 152680 139950 114510
कोलकाता 152680 139950 114510
चेन्नई 152730 140000 117700
पटना 152730 140000 114560
लखनऊ 152830 140100 114660
मेरठ 152830 140100 114660
अयोध्या 152830 140100 114660
कानपुर 152830 140100 114660
अलीगढ़ 152830 140100 114660
मुरादाबाद 152830 140100 114660
मिर्जापुर 152830 140100 114660
झांसी 152830 140100 114660
मथुरा 152830 140100 114660
आगरा 152830 140100 114660
गोरखपुर 152830 140100 114660
बरेली 152830 140100 114660
प्रयागराज 152830 140100 114660
वाराणसी 152830 140100 114660
गाजियाबाद 152830 140100 114660
नोएडा 152830 140100 114660
गुरुग्राम 152830 140100 114660
चंडीगढ़ 152830 140100 114660
जयपुर 152830 140100 114660
लुधियाना 152830 140100 114660
गुवाहाटी 152680 139950 114510
जलगांव 152680 139950 114510
इंदौर 152730 140000 114560
भोपाल 152730 140000 114560
अहमदाबाद 152730 140000 114560
वडोदरा 152730 140000 114560
सूरत 152730 140000 114560
पुणे 152680 139950 114510
नागपुर 152680 139950 114510
नासिक 152710 139980 114540
बैंगलोर 152680 139950 114510
भुवनेश्वर 152680 139950 114510
कटक 152680 139950 114510
केरल 152680 139950 114510

 

दिल्ली में चांदी के भाव में नहीं हुआ बदलाव

पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच घरेलू बाजार में चांदी के भाव पर ज्यादा असर नहीं पड़ा।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 1.4 फीसदी चढ़कर 64.72 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार कारोबारियों के मुताबिक, हालिया गिरावट के बाद निचले स्तर पर खरीदारी से चांदी समेत अन्य कीमती धातुओं को सहारा मिला। इसके बावजूद पूरे सप्ताह चांदी करीब 10,000 रुपये यानी 4 फीसदी सस्ती हुई।

जाने दिल्ली से लेकर मुंबई तक चांदी के रेट

शहर 1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली 245000
मुंबई 245000
कोलकाता 245000
चेन्नई 250000
पटना 245000
लखनऊ 245000
मेरठ 245000
अयोध्या 245000
कानपुर 245000
अलीगढ़ 245000
मुरादाबाद 245000
मिर्जापुर 245000
झांसी 245000
मथुरा 245000
आगरा 245000
गोरखपुर 245000
बरेली 245000
वाराणसी 245000
गाजियाबाद 245000
नोएडा 245000
गुरुग्राम 245000
चंडीगढ़ 245000
जयपुर 245000
लुधियाना 245000
गुवाहाटी 245000
जलगांव 245000
इंदौर 245000
भोपाल 245000
अहमदाबाद 245000
वडोदरा 245000
सूरत 245000
पुणे 245000
नागपुर 245000
नासिक 245000
बैंगलोर 245000

 

सोने के भाव में 200 रुपये की बढ़त

शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 200 रुपये बढ़कर 1,52,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,52,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

इस बढ़त के साथ सोने में लगातार चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। वैश्विक बाजार में भी स्पॉट गोल्ड 27.73 डॉलर यानी करीब 1 फीसदी बढ़कर 4,301.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

MCX पर भी चढ़ा सोने का वायदा भाव

हाजिर बाजार के साथ वायदा कारोबार में भी शुक्रवार को सोने की कीमत बढ़ी। MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 150 रुपये यानी 0.1 फीसदी की तेजी के साथ 1,50,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

न्यूयॉर्क के अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव भी मामूली बढ़त के साथ 4,275.38 डॉलर प्रति औंस रहा। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच कारोबारियों की नई खरीदारी से सोने के वायदा भाव को मजबूती मिली।

 

Next Post

पितृपक्ष केवल तर्पण नहीं, आत्मशुद्धि का भी अवसर : स्वामी अशोकानंद

Mon Sep 28 , 2026
जबलपुर: पितृपक्ष को केवल अश्रु और तर्पण तक सीमित न रखते हुए इसे देव आराधना और आत्मशुद्धि का दिव्य अनुष्ठान बताया गया। भक्ति धाम, गौरीघाट में नर्मदा तट पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन व्यास पीठ से भागवताचार्य स्वामी श्री अशोकानंद जी महाराज ने कहा कि पितृपक्ष […]

You May Like