दो आरोपियों से 8 किलो गांजा जब्त कीमत 4 लाख रुपये

बीना। सागर जिले के बीना जंक्शन जीआरपी बीना को गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 4 लाख रुपये आंकी गई है। प्लेटफार्म नंबर 04/05 पर रेलवे स्टेशन बीना एंड तरफ चार्जिंग पॉइंट के पास बेंच पर दो व्यक्ति बैग लिए बैठे हैं और बैगों में गांजा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक हेमलता मिश्रा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।पुलिस को देख दोनों बैग लेकर चलने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सौरभ विश्वकर्मा और सहदेव यादव, निवासी मुंगावली,अशोकनगर बताया।

बैगों की तलाशी लेने पर गांजा मिला, जिसका कोई वैध दस्तावेज आरोपी प्रस्तुत नहीं कर सके।पुलिस ने दोनों आरोपियों से गांजा जब्त कर अपराध क्रमांक 497/26 धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।जब्त मशरूका एक ट्रॉली बैग में 4 पैकेट खाकी पन्नी में टेप से पैक, प्रत्येक 1 किलो, कुल 4 किलो, कीमत 2 लाख रुपये और दूसरे बैग में भी 4 पैकेट, प्रत्येक 1 किलो, कुल 4 किलो, कीमत 2 लाख रुपये। कुल 8 किलो गांजा, कुल कीमत 4 लाख रुपये। पुलिस ने आरोपी सौरभ विश्वकर्मा पिता रतिराम विश्वकर्मा, उम्र 23 साल, निवासी ग्राम मदउखेड़ी, थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर सहदेव यादव पिता मानसिंह, उम्र 22 साल, निवासीमदउखेड़ी,थानामुंगावली,जिला अशोक नगर को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Post

युद्ध रोकने पर संरा महासभा को काम करना चाहिए : पेजेश्कियान

Tue Sep 22 , 2026
तेहरान/न्यूयॉर्क, 22 सितंबर (वार्ता) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने उम्मीद जताई है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा का मौजूदा सत्र वैश्विक स्तर पर विश्वास बहाल करने और युद्ध तथा रक्तपात खत्म करने की दिशा में काम करेगा। श्री पेजेश्कियान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में हिस्सा लेने और […]

You May Like