छात्रों के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, सीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान छात्रों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश सरकार छात्रों की समस्याओं और मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है।

धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार से छात्रों की लंबित मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की। उमंग सिंघार ने कहा कि युवाओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

विधानसभा परिसर में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। अब छात्रों के मुद्दे पर सरकार क्या फैसला लेती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Next Post

राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी IPS में शामिल, DGP ने प्रदान की रैंक

Tue Jul 21 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) चयन सूची-2025 के तहत औपचारिक रूप से भारतीय पुलिस सेवा में शामिल कर लिया गया। मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने अधिकारियों को आईपीएस रैंक प्रदान की। इस अवसर पर […]

You May Like