करंट लगाकर मादा सांभर का किया गया शिकार


सतना: मैहर वन परिक्षेत्र अंतर्गत धोबहा बीट में शिकारियों ने करंट लगा कर मादा सांभर का शिकार किया. शिकार की जानकारी मिलते ही जाँच में जुटे वन अमले ने संदिग्ध गंगू चौधरी को गिरफ़्तार किया.

वन परिक्षेत्र मैहर के अमदरा सर्किल अंतर्गत धोबहा बीट में बेजुबान वन्यजीवों के शिकार का एक गंभीर मामला सामने आया है. बीट के कक्ष क्रमांक पी-502 से लगे सभागंज स्थित खेत में एक मादा सांभर का शव बरामद किया गया. वन विभाग की प्राथमिक जांच में करंट लगाकर सांभर के शिकार की पुष्टि हुई है. मामले में तत्परता दिखाते हुए वन अमले ने एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना की जानकारी मिलते ही वन अमले की टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल का निरीक्षण करने पर वनकर्मियों को जीआई तार, 25 लकड़ी की खूंटियां और अन्य शिकार संबंधी सामग्री बरामद हुई.

डॉग स्क्वायड ने सुलझाई गुत्थी
मामले को उलझता देख वन विभाग की टीम ने डॉग स्क्वाड के सहारे शिकारी का पता लगाने मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को ऐक्टिव किया घटनास्थल से सुराग जुटाते हुए करीब 700 मीटर दूर स्थित ग्राम मुरकुट की ओर जा कर डॉग गंगू चौधरी के घर जाकर रुक गया.वन विभाग की टीम ने जब गंगू के घर की तलाशी ली, तो वहां से लगभग 30 खूंटियां, लग्गी और शिकार में इस्तेमाल होने वाला बांका बरामद हुआ।

वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज
सामग्री की बरामदगी के बाद वन विभाग ने गंगू चौधरी (25 वर्ष) को गिरफ़्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है. वन अमला इस बात की भी जांच कर रहा है कि इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं.

इनका कहना है
रेंजर शुभम खरे ने बताया कि सांभर का शिकार करेंट लगा कर किया गया था जिसमे एक संदिग्ध आरोपी को पकड़ा गया है वहीं शिकार करने में और कितने लोग थे इसका पता लगाने के लिए जांच टीमे लगी हुई हैं

Next Post

चित्रकूट समग्र विकास के कार्यो को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा करें:शीलेन्द्र

Fri Oct 9 , 2026
सतना :कमिश्नर रीवा संभाग शीलेन्द्र सिंह ने कहा कि चित्रकूट के समग्र विकास के कार्य तेजी के साथ गुणवत्तापूर्वक समय-सीमा में पूर्ण किये जायें। उन्होंने कहा कि कार्य में जो भी कठिनाइयों हो उसे टीएल की बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में लाये और निर्माण कार्यो की गति बढाये। […]

You May Like