भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का श्रवण शील पब्लिक स्कूल, गुलमोहर कॉलोनी वार्ड क्रमांक 50 में स्थानीय रहवासियों के साथ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों से संवाद भी किया और कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए.
जनहितकारी विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मन की बात जन-जन को प्रेरित करने वाला कार्यक्रम है, जो देश की सकारात्मक ऊर्जा को दिशा देता है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, स्कूल प्रबंधन, बच्चे व स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
