PWD के पूर्व चीफ इंजीनियर जी.पी. मेहरा के ठिकानों पर छापे में मिली रकम को नोट गिनने की मशीन से गिना जा रहा 

भोपाल। लोकायुक्त टीम ने गुरुवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर जी.पी. मेहरा के भोपाल स्थित चार ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की. मणिपुरम, गोविंदपुरा, बावड़िया कला और सोहागपुर स्थित बंगलों से बड़ी मात्रा में नगदी, सोना-चांदी के जेवर और प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद किए गए. नकदी की गिनती के लिए लोकायुक्त को कैश काउंटिंग मशीनों का सहारा लेना पड़ा. सूत्रों के अनुसार, मेहरा ने अपने कार्यकाल के दौरान ठेकेदारों को लाभ पहुंचाकर और निर्माण कार्यों में गड़बड़ियां कर यह संपत्ति अर्जित की थी. सुबह से ही तलाशी अभियान शुरू हुआ था, जो देर शाम तक जारी रहा।

सूत्रों के अनुसार, लोकायुक्त की टीम को छापे के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी, सोना-चांदी के जेवर और करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं. नगदी की रकम इतनी अधिक बताई जा रही है कि गिनती के लिए लोकायुक्त को नोट गिनने की मशीनें मंगवानी पड़ीं. वहीं, मणिपुरम स्थित आवास से कई जमीनों और बंगलों के दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो भोपाल के अलावा मुंबई और अन्य शहरों में खरीदी गई संपत्तियों से जुड़े हैं. इन संपत्तियों के स्रोत और खरीद प्रक्रिया की जांच की जा रही है.

लोकायुक्त को गोपनीय सूचना मिली थी कि जी.पी. मेहरा ने अपने कार्यकाल के दौरान विभागीय ठेकों और निर्माण कार्यों में भारी अनियमितताएं कीं और ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के एवज में अकूत संपत्ति जुटाई. इसी सूचना के आधार पर लोकायुक्त की विशेष टीम ने पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई की.

बताया जा रहा है कि जी.पी. मेहरा पर करोड़ों रुपये के ठेकों को चहेते ठेकेदारों को देने, निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री उपयोग करने और विभागीय फंड का दुरुपयोग करने जैसे गंभीर आरोप हैं. उनकी कार्यशैली लंबे समय से संदेह के घेरे में रही थी.

मेहरा इसी साल फरवरी में विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं. लोकायुक्त सूत्रों का कहना है कि छापे की कार्रवाई के दौरान मिले दस्तावेजों से अन्य सरकारी विभागों में ठेकेदारों और अधिकारियों के गठजोड़ का भी खुलासा हो सकता है. जांच टीम अब मेहरा की कुल संपत्ति, बैंक खातों और निवेशों का विस्तृत मूल्यांकन कर रही है.

Next Post

बालमपुर घाटी पर ब्रेक फेल होने से प्याज से भरा ट्रक 20 फीट गहरी खाई में पलटा, ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

Thu Oct 9 , 2025
सलामतपुर। भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर बालमपुर घाटी उतरते वक्त एक बड़ा हादसा हो गया। इंदौर से प्याज लेकर बिहार जा रहा ट्रक अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा पलटा। हादसे के दौरान ट्रक में सवार ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर किसी […]

You May Like