राजा भोज प्रतिमा के पास घूमता दिखा शख्स, पुलिस ने रेस्क्यू कर की पूछताछ

भोपाल। शहर के वीआईपी रोड स्थित राजा भोज की प्रतिमा के पास गुरूवार को एक शख्स घूमता नजर आया. शख्स को विशाल प्रतिमा के पास घूमता देख कर लोगों ने उसका वीडियो बनाते हुए वायरल करना शुरू किया. मामले की जानकारी तलैया थाना पुलिस को मिली. पुलिस ने बोट के माध्यम से व्यक्ति का रेस्क्यू कर थाना लेकर पहुंची, जहां व्यक्ति से प्रतिमा तक कैसे और क्यों पहुंचा. इसकी पूछताछ की गई. मिली जानकारी के अनुसार देर शाम को करीब 4 बजे व्यक्ति राजा भोज प्रतिमा के पास घूमता नजर आया. बड़े तालाब स्थित ऊंची प्रतिमा तक चढ़ने के लिए कोई भी सीधा रास्ता नहीं है. इसके बावजूद भी व्यक्ति वहां तक पहुंचा, जिसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है. व्यक्ति के बारे में फिलहाल पुलिस ने कोई भी जानकारी साझा नहीं की है. थाने में उससे प्रतिमा के पास घूमने का मकसद पूछा जा रहा है.

Next Post

धनतेरस पर मंडी में लौटी रौनक 4300 रु. क्विंटल बिका गेहूं

Thu Oct 23 , 2025
बीना। कृषि उपज मंडी में धनतेरस के बाद रौनक लौट आई है। गुरुवार को दूज मुहूर्त पर मंडी में गेहूं 4300 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदा गया। किसान प्रदीप सहित कई किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे,जहां व्यापारियों ने बोली लगाई।सुबह से ही मंडी प्रांगण में किसानों की […]

You May Like