सांसद दर्शन सिंह ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की, संरक्षण के लिए केंद्र से अपील

नई दिल्ली। नर्मदापुरम-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने 18वीं लोकसभा के पांचवें सत्र के आठवें दिन संसद में गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिए जाने की मांग रखी। उन्होंने लोकसभा में अपनी बात रखते हुए गौ माता के धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और औषधीय महत्व को विस्तार से बताया और कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को सदा से माता का स्थान प्राप्त है।

सांसद चौधरी ने कहा कि गाय न केवल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि प्राकृतिक खेती, दूध उत्पादन, गोबर-गोमूत्र आधारित जैविक उत्पादों और आयुर्वेदिक औषधियों में भी इसका व्यापक उपयोग है। उन्होंने जोर दिया कि गौ माता का संरक्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘प्राकृतिक खेती’ और ‘श्रीअन्न’ संकल्प को साकार करने के लिए अनिवार्य है।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि सड़कों पर बेसहारा घूम रही गायों को गौशालाओं में स्थान दिलाने हेतु राज्यों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाए और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं। उन्होंने कहा कि गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित कर हम अपनी संस्कृति, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं।

Next Post

समाधान आनलाइन में रीवा के मनीष की मुख्यमंत्री ने सुनी शिकायत

Wed Jul 30 , 2025
रीवा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में भोपाल से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के 12 जिलों के आवेदकों से उनकी समस्याएं सुनी और निराकरण के संबंध में संबंधित कलेक्टर्स एवं विभाग प्रमुख से जानकारी ली. उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को […]

You May Like