जल गंगा अभियान में लापरवाही पर दो पंचायत सचिव निलंबित

सागर। जल गंगा अभियान सहित अन्य शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी ने जनपद पंचायत रहली अंतर्गत ग्राम पंचायत बाछलोन सचिव बाबूलाल पाराशर एवं ग्राम पंचायत निवारी सचिव राजेन्द्र कुर्मी को निलंबित किया गया है। इन्होने खेत तालाब, कूप रिचार्ज, अमृत सरोवर के निर्माण कार्यों में कोई रुचि नहीं ली जिससे संबंधित कार्यों की प्रगति शून्य थी। पंचायत सचिवों पर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की अवहेलना, पदीय दायित्वों में घोर लापरवाही एवं उदासीनता, तथा वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों की अनदेखी एवं स्वेच्छाचारिता के आरोप लगाए गए हैं।

Next Post

जल संरक्षित कर पीढ़ी को दे सकते हैं सुरक्षित कल

Sun May 18 , 2025
सीहोर। पिछड़ा वर्ग राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर जल गंगा संवर्धन अभियान प्रगति की समीक्षा की.श्रीमती गौर ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जो भी कार्य किए जा रहे हैं, उन्हें समय-सीमा […]

You May Like