जल संरक्षित कर पीढ़ी को दे सकते हैं सुरक्षित कल

सीहोर। पिछड़ा वर्ग राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर जल गंगा संवर्धन अभियान प्रगति की समीक्षा की.श्रीमती गौर ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जो भी कार्य किए जा रहे हैं, उन्हें समय-सीमा में पूरा किया जाए. हमें जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शासन द्वारा किए जा रहे कार्यों में सहयोग करके भूजल स्तर को ठीक करना है, ताकि भविष्य में निर्बाध रूप से पानी मिलता रहे.

उन्होंने कहा कि इस अभियान से पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर उनका संरक्षण करने का कार्य किया जा रहा है. जल गंगा संवर्धन अभियान में पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर जल स्रोतों को पीने योग्य बनाएं. इससे सभी जल स्रोत पुनर्जीवित होंगे और हमें पर्याप्त पानी मिल सकेगा. बैठक में विधायक सुदेश राय, गोपाल सिंह इंजीनियर, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने जल संरक्षण के प्रभावी संचालन के संबंध में अनेक सुझाव भी दिए.

Next Post

जमीनी विवाद में हत्या; परिजनों का हंगामा, पहले मकान गिराओ फिर करेंगे दाह संस्कार 

Sun May 18 , 2025
सीहोर। समीपस्थ इछावर तहसील के ग्राम रामदासी में बीती देर रात जमीन के विवाद में धारदार हथियारों से एक व्यक्ति की नृशंस हत्या कर दी गई. हमले में मृतक का भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता- पुत्र व एक अन्य […]

You May Like