भापेल में दो मासूम भाईयों की डूबने से मौत

सागर। मोतीनगर थाना अंतर्गत भापेल में सडक़ किनारे बनाए गए तालाब में डूबने से दो मासूम भाईयों की मौत हो गई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है.

मोतीनगर थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार भापेल निवासी विनोद नागवंशी ने तालाब किनारे मकान बनाया गया था और तालाब किनारे अपने परिवार के साथ रह रहा था. आज रविवार की सुबह विनोद के दो मासूम बच्चे जोगेंद्र उम्र 2 वर्ष और गजेंद्र उम्र 4 वर्ष बाहर खेल रहे थे कि खेलते-खेलते घर के समीप बने तालाब के पास पहुंच गए और तालाब में गिर गए. जिसमें भरे पानी में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है. मिली जानकारी के अनुसार दो दशक पूर्व भापेल में सडक़ निर्माण कराया गया था और तभी तालाब का निर्माण भी हुआ था जिसमें धीरे-धीरे पानी बढ़ता गया और आज सुबह दुर्घटना घट गई.

Next Post

रामदास घाटी से शिंदे की छावनी मार्ग बंद, तीन दिन चलेगा काम

Sun Sep 13 , 2026
ग्वालियर। शिंदे की छावनी पर हर 10 दिन में फूटने वाली पानी की लाइन को ठीक करने के लिए तीन दिन तक मार्ग बंद कर दिया गया है। इसके लिए रामदास घाटी पर पुलिस के बैरिकेड लगाए गए हैं। रामदास घाटी से शिंदे की छावनी जाने वाले लोग अब भैंस […]

You May Like