पठारी: नगर के मुख्य बस स्टैंड पर हॉट बाजार के दिन बस चालकों को बस स्टैंड पर बस मोड़ने और खड़े करने में होती है. समस्या स्टैंड कंडक्टर वरुण दुबे जसवंत सिंह ठाकुर ने बताया कि हॉट बाजार के दिन ग्रामीण क्षेत्र से बाजार करने के लिए आने वाले नागरिक बस स्टैंड पर अपनी टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर बहनों को बेदर्दी तरीके से अपने बहनों को लॉक कर खड़ा करके चले जाते हैं जिससे बस चालक को बस को मोड़ने में काफी समस्याएं होती हैं.
स्टैंड कंडक्टर वरुण दुबे जसवंत सिंह ठाकुर ने बताया किकई बार शासन प्रशासन को समस्या को लेकर लिखित में शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई भी सख्त कदम नहीं उठाया गया जिसके चलते मुख्य बस स्टैंड पर ऑटो टू व्हीलर वाहन फोर व्हीलर एवं दुकानदारों द्वारा बस स्टैंड ग्राउंड पर हाथ ठेले एवं नीचे दुकान लगने से बस स्टैंड परिषद पर जगह नहीं बचती है.
जिसके चलते बस चालक के कई बार ग्रामीण क्षेत्र से आए नागरिकों के वाहनों में बस लगने से विवाद की स्थिति बन चुकी है बस चालक एवं स्टैंड कंडक्टर ने शासन प्रशासन से हाट बाजार के दिन बस स्टैंड को अतिक्रमण से मुक्त कराकर बसों को व्यवस्थित खड़े करने की व्यवस्था करने की मांग की है जिससे कि बस से आने-जाने वाली सवारियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े.
