ई-रिक्शा से चोरी हुए विवाहिता के गहने, बुर्के वाली महिलाओं पर शक

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्वालियर बायपास पर एक विवाहिता के पर्स से दो बुर्के वाली महिलाओं ने झुमकियां चोरी कर ली, विवाहिता ने बताया कि मैं अपनी ससुराल गुना से शिवपुरी मायके आ रही थी तभी टमटम में बैठी दो महिलाओं ने मेरे पर्स से झुमकियां चोरी कर ली, मैंने सिटी कोतवाली में चोरी हुई झुमकियों की शिकायत दर्ज करवा दी हैं, लेकिन अभी तक टमटम वाले को भी पुलिस ने तलाश नहीं कर पाया, वह मेरी शादी की झुमकियां हैं। भावना शिवहरे पत्नी सोनू शिवहरे निवासी साईं बिहार कॉलोनी गुना ने बताया कि मैं 5 नवंबर 2025 की शाम 5 बजे के करीब पोहरी बस स्टैंड से ग्वालियर बायपास के लिए टमटम में बैठकर जा रही थी तभी टमटम में बैठी दो महिलायें घोड़ा चौराहे से ग्वालियर बायपास तिराहे तक मेरे साथ गई, उसी बीच महिलाओं ने मुझसे कहा कि तुम इधर की साइट बैठ जाओ और में उनके कहे अनुसार उधर बैठ गई, जिसके बाद मैं टमटम से उतर गई,लेकिन उस टमटम में वह दोनों बुर्के वाली महिलाएं बैठ कर चली गई। उसके बाद जब में अपने घर यानी मायके पहुंची तो मैंने अपने पर्स में देखा तो मेरी शादी में दी हुई 1 तोला की झुमकी गायब हो गई। जिसके बाद में सिटी कोतवाली शिकायत करने गई उन महिलाओं को तलाश करने की कोशिश की,तभी घोड़ा चौराहे से ग्वालियर बायपास की सीसीटीवी फुटेज चेक करवाये तो वह टमटम कैमरे में नजर आया,लेकिन टमटम पर कोई भी नंबर प्लेट मौजूद नहीं थी बस इतना पता चला कि वह टमटर बादशाह कंपनी का हैं।

Next Post

गुर्जर समाज के चक्काजाम के बाद पूर्व डीएसपी सिकरवार पर केस दर्ज

Fri Nov 7 , 2025
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना में रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिकरवार पर मामला दर्ज किया गया है। सतनवाड़ा थाना सीमा में स्थित झिरना सरकार के महंत को जान से मारने की धमकी दी गई थी। महंत के समर्थक और गुर्जर समाज के लोगों ने सतनवाड़ा थाने के सामने फोरलेन को […]

You May Like