शराबी शिक्षक सस्पेंड, रहली के काछी पिपरिया का मामला

सागर। मध्य प्रदेश के सागर संभागायुक्त अनिल सुचारी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काछी पिपरिया, विकासखंड रहली में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक विजय सिंह राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर सागर द्वारा प्रस्तुत नोटशीट एवं जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।कलेक्टर द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार शिक्षक विजय सिंह राजपूत के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की विकासखंड शिक्षा अधिकारी रहली के माध्यम से जांच कराई गई थी। जांच के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में शिक्षक द्वारा शराब का सेवन कर संस्था में उपस्थित होने, विद्यालय का वातावरण दूषित करने तथा छात्र-छात्राओं को परेशान करने की सहित और अनियमितताएं करने पर शिकायतें प्रमाणित पाई गईं। जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था।

संबंधित शिक्षक को समक्ष में उपस्थित कराकर समझाइश भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उनकी कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार नहीं आया। कलेक्टर से प्राप्त प्रस्ताव के अवलोकन एवं परीक्षण के बाद संभागायुक्त ने राजपूत को प्रथम दृष्ट्या दोषी माना।संभागायुक्त श्री सुचारी ने आदेशानुसार शिक्षक का उक्त कृत्य पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता का द्योतक है तथा यह मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के प्रावधानों के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इसके आधार पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में विजय सिंह राजपूत का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सागर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Next Post

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बीएचईएल ने दी भावभीनी विदाई

Mon Aug 24 , 2026
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल में प्रशासनिक भवन में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (फीडर्स एंड टीसीबी-मैन्युफैक्चरिंग, कमर्शियल एवं मेंटेनेंस) रूपेश तैलंग ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी। समारोह में डॉ. पॉमिला […]

You May Like