विंध्य विकास प्राधिकरण के पदाधिकारियो ने सादगी पूर्ण ढंग से ग्रहण किया पदभार

रीवा। विंध्य विकास प्राधिकरण के नवनियुक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वय ने आज कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नर बी एस जामोद के पास पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। हाल ही में मप्र सरकार द्वारा निगम मंडल ,प्राधिकरणों की नियुक्ति प्रदेश भर में की गई थी जिसमें विंध्य विकास प्राधिकरण अध्यक्ष की जिम्मेदारी पंचूलाल प्रजापति को एवं विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का जिम्मा भाजपा रीवा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह एवं सतना के संजय तीर्थवानी को सौंपी गई थी।जिसके तहत आज प्राधिकरण के तीनों पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम पार्टी कार्यालय अटल कुंज पहुंचकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्रों में पुष्पांजलि अर्पित कर पदभार ग्रहण करने के लिए इलेक्ट्रोनिक वाहन से एक साथ निकले एवं संभाग आयुक्त कार्यालय पहुंचकर आयुक्त बी एस जामोद के समक्ष अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वय ने अपना- अपना पदभार ग्रहण किया।।पदभार ग्रहण उपरांत आयुक्त बी एस जामोद एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी विंध्य विकास प्राधिकरण अनिल द्विवेदी ने पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी।

विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी के ऊर्जा संरक्षण , मितव्ययिता के आह्वान एवं मप्र के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप व निर्देशानुसार आज विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण पूर्णतः सादगी पूर्ण बिना समर्थकों के हुजूम ,ढोल नगाड़े आतिशबाजी,वाहन रैली आदि न करते हुए हम तीनों पदाधिकारियों ने एक ही वाहन से एक साथ पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। किसी भी प्रकार का कोई भी व्यय न ही स्वयं का न ही शासन का किया गया।

क्योंकि पदभार ग्रहण समारोह में जो भी व्यय किया जाता वह जनता का पैसा है जिसे जनता के जन कल्याण में ही लगना चाहिए।।

पदभार ग्रहण के अवसर पर मात्र अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष द्वय डॉ अजय सिंह एवं संजय तीर्थवानी,आयुक्त रीवा संभाग बी एस जामोद,विंध्य विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल द्विवेदी सहित मात्र 5 लोग ही उपस्थित रहे।।

Next Post

MP पुलिस के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार: वर्ष 2022-23 और 2023-24 के विजेताओं के नामों का एलान

Wed Jun 3 , 2026
भोपाल। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इन पुरस्कारों के माध्यम से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शित असाधारण साहस, नेतृत्व क्षमता, कर्तव्यनिष्ठा और पेशेवर उत्कृष्टता को सम्मानित किया जाएगा। मध्यप्रदेश पुलिस का […]

You May Like