अरुण यादव ने भर्ती को तत्काल रद्द करने की मांग की

भोपाल, 17 जनवरी (वार्ता) वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने यहां अपैक्स बैंक से जुड़ा कथित भर्ती घोटाला सामने आने के बाद इस मामले में दोषी अधिकारियों को तुरंत निलंबित कर भर्ती को रद्द करने की मांग की है।

श्री यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर संबंधित खबर को पोस्ट करते हुए लिखा है, “अंधा बांटे रेवड़ी, अपने अपने को दे, इस कहावत को चरितार्थ करती अपैक्स बैंक की भर्ती। मप्र में कोई भी परीक्षा बिना घोटाले के संपन्न नहीं होती, यह मप्र के युवाओं का दुर्भाग्य है, यहां योग्यता से नहीं पैसा और पॉवर से नौकरी मिलती है। इस मामले में दोषी अधिकारियों को तुरंत निलंबित कर, भर्ती को तत्काल रद्द करा जाए एवं पुन: नियमानुसार भर्ती परीक्षा करायी जाए।”

खबरों के अनुसार अपैक्स बैंक में एडीशनल सीईओ, असिस्टेंट प्रोग्रामर, नोडल अधिकारी और अन्य पदों पर भर्ती की चयन प्रक्रिया चल रही है। इसमें कथित तौर पर बैंक और सहकारिता विभाग से जुड़े लोगों के नजदीकियों और रिश्तेदारों के चयन किए जाने की बात सामने आ रही है।

 

Next Post

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में जंगल की आग से 27 लोगों की मौत

Fri Jan 17 , 2025
लॉस एंजिलिस 17 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस क्षेत्र में लगी भीषण जंगल की आग से एक सप्ताह से अधिक समय में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी है और 12,300 से अधिक संरचनाएं नष्ट हो गयी है। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को […]

You May Like