जबलपुर में बिना नंबर की कार से 17 पेटी शराब जब्त, आरोपी फरार

जबलपुर, जबलपुर में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चरगवां पुलिस ने एक बिना नंबर की सफेद वेन्यू कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की है। पुलिस ने सनेर नदी मोड़ के पास घेराबंदी कर यह कार्रवाई की। हालांकि, पुलिस को देखकर कार चालक वाहन छोड़कर खेतों की तरफ भाग निकला।

पुलिस के मुताबिक, कार की तलाशी लेने पर उसमें शराब की 17 पेटियां मिलीं। इनमें 730 पाव और 12 बोतल शराब के साथ 24 केन बीयर बरामद हुई हैं। पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर लिया है।

मौके से आरोपी चालक के फरार होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, ताकि आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।

Next Post

प्रशासन के खिलाफ फूटा कांग्रेस का गुस्सा, जन आक्रोश रैली में गरजे नेता

Wed Oct 28 , 2026
परासिया। चांदामेटा के पंकज स्टेडियम में दशहरा उत्सव के दौरान हुए विवाद को लेकर कांग्रेस ने जन आक्रोश रैली निकालकर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। चांदामेटा स्थित इंटक परिसर में हजारों की संख्या में एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए परासिया पहुंचे। बाजार चौक में आयोजित जनसभा […]

You May Like