अवैध शराब बेच रही बुजुर्ग महिला गिरफ्तार

भोपाल। अरेरा हिल्स थाना पुलिस नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है. आबकारी एक्ट तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक 9 अप्रैल को सूचना मिली कि खेल छात्रावास के पास एक महिला प्लास्टिक की बोरी मे शराब रखकर बेच रही है. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने महिला को आने जाने वाले लोगो को शराब बेचते देखा. पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना नाम राजवती राय (70) निवासी अरेरा हिल्स बताया. महिला की तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस को देशी मदिरा प्लेन के सीलबंद 50 क्वार्टर और अंग्रेंजी शराब व्हिस्की के सीलबंद 25 क्वार्टर प्रत्येक क्वार्टरो मे 180 मिली. शराब भरी हुई. कुल देशी व विदेशी मदिरा के 75 क्वार्टर जिसकी कुल कीमत लगभग 6800 रुपये. महिला से शराब रखने के संबंध मे लायसेंस मांगा गया, जिसे वह नहीं दिखा पाई. पुलिस ने आबकारी एक्ट का मामला दर्ज करते हुए मिली अवैध शराब को जब्त कर लिया.

Next Post

गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री से की बात, आपूर्ति श्रृंखला बनाये रखने पर जोर

Sat Apr 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री माजिद बिन अब्दुल्ला अल कासबी के साथ वर्चुअल माध्यम से बात की और पश्चिम एशिया संकट के बीच आपूर्ति श्रृंखला बनाये रखने की जरूरत पर बल दिया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शनिवार […]

You May Like