वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म, अब बढ़ेगा तापमान

शाजापुर। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदल रहे मौसम का मिजाज अब गर्म होने जा रहा है. बुधवार सुबह कुछ देर के लिए हुई बूंदाबांदी के बाद बेमौसम बारिश का दौर खत्म हो चुका है, जिसके बाद दिनभर ठंडी हवा चलती रही. मौसम विभाग की माने तो आगामी 14 अप्रैल से तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक भी पहुंच सकता है. फिलहाल कुछ दिनों तक ठंडी हवाएं राहत देगी. मार्च माह से ही मौसम परिवर्तन का सिलसिला चल रहा हैै, कभी नगर में हल्की बारिश हो रही है तो कभी मौसम सर्द हो रहा है. वहीं दिन में लोगों को तीखी धूप का भी सामना करना पड़ा था. इसके अलावा मार्च माह में बेमौसम बारिश भी देखने को मिली थी. यही हाल अपै्रल माह में भी हैं जिसके पहले सप्ताह में ही मौसम बार बार बदल रहा है. मंगलवार रात से नगर में सर्द हवाओं ने डेरा डाल रखा है तो बुधवार सुबह हल्की बारिश हुई जिससे मौसम में ठंडक घुल गई. इसके बाद दिनभर हवा चलने से लोगों को दिन में भी गर्मी से राहत रही. लेेकिन अब मौसम विभाग ने बेमौसम बारिश की संभावना से इंकार किया है, उनका कहना है कि अब तापमान में वृद्धि होगी और तीखी गर्मी का दौर शुरू होगा जो पूरे मई माह में भी जारी रहेगा.

हल्की बारिश के बाद खुला मौसम

नगर में बुधवार सुबह आसमान पर बादल छाए, लगा कि तेज बारिश होगी लेकिन कुछ देर की बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो गया. हालांकि दिनभर ठंडी हवा चलती रही. इस दिन तापमान में भी वृद्धि हुई जो 34 डिग्री से बढक़र 36 डिग्री तक पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में वृद्धि होती रहेगी और मौसम गर्म होगा जो 40 डिग्री तक पहुंचेगा,उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में बारिश की भी कोई संभावना नहीं है.

Next Post

बाबा साहेब की जयंती से पूर्व प्रतिमा स्थलों का कायाकल्प करेगी नगरपालिका

Wed Apr 8 , 2026
नर्मदापुरम्। 14 अप्रैल को भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर को मनाए जाने को लेकर बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा प्रतिमा स्थलों का निरीक्षण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा पेट्रोल पंप के सामने स्थित बाबा […]

You May Like

मनोरंजन