उटाह सार्वजनिक पीने के पानी में फ्लोरीन पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला अमेरिकी प्रांत बना

लॉस एंजिल्स, 28 मार्च (वार्ता) उटाह सार्वजनिक जल प्रणालियों में फ्लोरीन को मिलाने पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला अमेरिकी प्रांत बन गया है।

उटाह के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने गुरुवार को एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए, जो किसी भी व्यक्ति या सरकारी निकाय को राज्य के जल आपूर्ति में खनिज फ्लोरीन को जोड़ने से रोकता है। यह विधेयक जनवरी में पेश किया गया था और 21 फरवरी को राज्य विधानसभा द्वारा पारित किया गया था। यह कानून सात मई से लागू होगा।

Next Post

मैक्रॉं ने की लेबनान को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हमलों की निंदा

Sat Mar 29 , 2025
पेरिस, 29 मार्च (वार्ता) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉं ने शुक्रवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर इजरायल के हवाई हमलों को ‘अस्वीकार्य’ और संघर्षविराम का उल्लंघन बताया। श्री मैक्रॉं ने पेरिस में लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान कहा,“ये हमले एकतरफा कार्रवाई […]

You May Like