मनासा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, एक गंभीर घायल

मनासा। क्षेत्र के भदवा और लसूडिया के बीच सडक़ मार्ग पर दो बाइक सवारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कंवरलाल रावत (निवासी भदाना) की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं दूसरी बाइक पर सवार बर्थुन निवासी बंजारा समाज का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

Next Post

नीमच के आर्टिस्ट ने तुलसी पत्तों पर लिखी हनुमान चालीसा

Fri Apr 3 , 2026
नीमच। जिले के कुछड़ोद गांव के सूक्ष्म कलाकार राहुल देव लोहार ने गोस्वामी तुलसीदास रचित पूरी हनुमान चालीसा को असली तुलसी के 14 पत्तों पर उकेरा है। कलाकार का दावा है कि तुलसी के पत्तों पर पूरी चालीसा लिखने का यह दुनिया का पहला मामला है। 14 पत्तों पर उकेरी […]

You May Like