शराब बिक्री से परेशान ग्रामीणों ने की शिकायत

टीकमगढ़। ग्राम पंचायत जुड़ावन में अवैध शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार शाम कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सरपंच मोहनलाल चढ़ार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से मिलकर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई स्थानों पर निजी तौर पर शराब बेची जाती है। इससे गांव की महिलाएं और पुरुष अत्यधिक परेशान हैं। शराब पीने वाले लोग रात में प्रतिदिन गाली गलौज करते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों को परेशानी होती है।

अशोक विश्वकर्मा नामक ग्रामीण ने बताया कि शराब के कारण पीने वालों के घरों की स्थिति खराब हो रही है। उनकी

आर्थिक और शारीरिक स्थिति कमजोर हो रही है, जिससे बीमारियां पनप रही हैं। पूरे गांव का माहौल बिगड़ रहा है।

ग्रामीणों ने शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने और अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि वे शांतिपूर्वक जीवन यापन कर सकें। ग्रामीणों की शिकायत पर कोतवाली थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Next Post

डीजीपी मकवाणा से पदक विजेताओं ने की सौजन्‍य भेंट  

Thu Oct 23 , 2025
भोपाल।ऑल इंडिया पुलिस गेम्स और ऑल इंडिया जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता के विजेता खिलाडि़यों ने गुरूवार को पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से मुलाकात की. यह दोनों चैम्पियनशिप बीते 13 अक्‍टूबर से 17 अक्‍टूबर तक अमरावती आंध्रप्रदेश में तथा 8 अक्‍टूबर से 16 अक्‍टूबर तक जम्‍मू कश्‍मीर में आयोजित हुई थी. मकवाणा […]

You May Like