
रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रानी तालाब परिसर में भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय जनों से संवाद किया. उन्होंने रानी तालाब परिसर की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए. श्री शुक्ल ने माँ कालिका के दर्शन किए तथा प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और जनकल्याण की कामना की. उप मुख्यमंत्री ने झलबदरी तालाब का भी निरीक्षण किया. इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन उपस्थित रहे.
