बलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत पितृछाया अपार्टमेंट में चोरों ने एक शिक्षक के सूने मकान में धावा बोलते हुए 1 लाख 40 हजार रूपए का माल पार कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि विवेक पाण्डे 45 वर्ष निवासी पितृछाया अपार्टमेंट राईट टाउन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि छावनी परिषद में सहायक शिक्षक के पद पर नौकरी करता है। 17 जनवरी को शाम लगभग 7 बजे घर पर ताला लगाकर अपने रिश्तेदार बसंत दुबे निवासी सुहागी आधारताल के यहां गया था।
18 जनवरी को शाम लगभग 6 बजे घर वापस आया तो देखा घर का ताला टूटा था अंदर जाकर देखा सामान बिखरा था घर पर रखे मोबाइल, लेपटॉप, स्मार्ट वॉच, आलमारी में रखी सोने की एक अंगूठी, एक चैन, नगदी 63 हजार रूपये नहीं थे कोई अज्ञात चोर ताला तोडक़र लगभग 1 लाख 40 हजार रूपये का मशरूका चोरी कर ले गया है।
