जेल में बंद होने पर शिक्षक निलंबित

सतना: हत्या के आरोप में 48 घंटे से अधिक समय जेल में बंद होने के कारण प्राथमिक शिक्षक रामदुलारे सिंह को निलंबित कर दिया गया। उचेहरा विकासखंड के कोलगढ़ी संकुल में आने वाले विद्यालय नई बस्ती अटरा के प्राथमिक शिक्षक रामदुलारे सिंह को निलंबित कर दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने रामदुलारे के खिलाफ नागौद थाना में दर्ज एफआईआर के आधार पर और जेल में 48 घंटे से बंद होने की दशा में निलंबित कर दिया है।

इनके लिए भी रामपुर बाघेलान का बीईओ कार्यालय नियत किया गया है। उल्लेखनीय है कि नागौद थाना क्षेत्र के ग्राम अटरा में 26 दिसंबर 2025 की रात पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। आग ताप रहे द्वारिका प्रसाद पटेल पर 11 लोगों के समूह ने लाठी, रॉड, हथौड़ा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें सतना जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बीच-बचाव में बीरेंद्र, नत्थू सिंह और राहुल सिंह सहित कई ग्रामीण घायल हुए। पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Next Post

इंदौर के बाद भी सबक नहीं: सीहोर में नलों से नालियों जैसा पानी, बड़े हादसे की आशंका

Sat Jan 3 , 2026
सीहोर। इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों ने पूरे प्रदेश को हिला दिया, लेकिन इसके बावजूद सीहोर में प्रशासन चेतने को तैयार नहीं दिख रहा है. शहर के कई वार्डों और कॉलोनियों में नलों से गंदा, बदबूदार और मटमैला पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिससे नागरिकों की सेहत […]

You May Like