केंदीय मंत्रिमंडल ने इंदौर संभाग में सड़क परियोजनाओं को दी मंजूरी

इंदौर: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इंदौर संभाग के दो जिलों में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है. दोनों परियोजनाओं के निर्माण पर केंद्र सरकार को 4415 करोड़ रुपए लागत आएगी. इसके तहत जुलवानिया से देशगांव खंडवा को दो लेन से चार लेन चौड़ा करने तथा बैतूल के हिवारखेड़ी से आशापुर सड़क दो लेन सड़क का निर्माण शामिल है.
आर्थिक मामलों पर केंद्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने आज मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर संभाग को नर्मदापुरम संभाग से जोड़ने वाली सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है.

इसके तहत इंदौर संभाग के खंडवा और बड़वानी जिले आपस में जुड़ जाएंगे. साथ ही जुलवानिया से सीधे खंडवा और आगे बैतूल से सीधा कनेक्टिविटी मिल जाएगी. बैतूल से नागपुर सीधा फोर लेन है. केंदीय मंत्रिमंडल के आर्थिक मामलों के समिति ने एनएच-347/ बी के हिवारखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी खंड (125.01 किमी) की मौजूदा मध्यवर्ती लेन को पक्की शोल्डर मानक वाली 2 लेन में अपग्रेड करने और देशगांव-जुलवानिया खंड (108.643 किमी) की मौजूदा 2 लेन को 4 लेन चौड़ा करने की मंजूरी दे दी है.

उक्त दोनों 235 किलोमीटर सड़क परियोजनाओं केडी निर्माण 4,415.60 करोड़ रुपए की लागत आएगी. मध्य प्रदेश में एनएच-347/बी के हिवारखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी और देशगांव-जुलवानिया खंड की सड़क बनने से बेतूल, खंडवा, खरगोन और बरवानी जिलों के शहरी क्षेत्रों में सीधा आवागमन मिलेगा. परियोजना में खरगोन जिले के लिए 16.20 किलोमीटर लंबा एक ग्रीनफील्ड बाईपास भी नया जाएगा.

प्रमुख केंद्रों को सीधे जोड़ेगी
उक्त सड़क परियोजना मध्य प्रदेश के प्रमुख आर्थिक, सामाजिक और लॉजिस्टिक्स केंद्रों को सीधे जोड़ेगी. उक्त नए कॉरिडोर से 6 पीएम गति-शक्ति आर्थिक केंद्रों कपड़ा क्लस्टर, मेगा फूड पार्क, औद्योगिक पार्क, सुपर थर्मल पावर प्लांट के साथ खंडवा, बड़वानी, बेतूल, खंडवा, खरगोन आपस में जुड़ जाएगा. वहीं 5 लॉजिस्टिक्स केंद्रों , 2 प्रमुख खंडवा और बैतूल रेलवे स्टेशन, 2 इंदौर, भोपाल हवाई अड्डे के साथ पूरे क्षेत्र में माल और यात्रियों का आवागमन तेज और सुलभ होगा.

Next Post

कलेक्टर ने तालाबों के गहरीकरण कार्यों का किया निरीक्षण

Thu Jun 4 , 2026
इंदौर: कलेक्टर ने बुधवार को शहर में जल संरक्षण को लेकर तालाबों के गहरीकरण कार्यों का मौका निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने भौंरासला, लिंबोदी गारी और सिंहासा के कार्यों का जायजा लिया. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश पहले सभी काम खत्म कर ले और काम की गुणवत्ता […]

You May Like

मनोरंजन