पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने उमड़ा जन सैलाब

सीधी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री स्व.इंद्रजीत कुमार की सप्तम पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल गृहग्राम सुपेला में पहुंचकर हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समाधि स्थल पर सुबह से ही मनमोहक भजनों से क्षेत्र पवित्र बना दिया। भक्ति गीतों की सुमधुर धूम से सभी भाव विभोर रहे। समारोह में बड़ी संख्या में उनसे जुड़े प्रशंसकों के द्वारा पूर्व मंत्री स्व.इंद्रजीत कुमार को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने पिताजी स्व.इंद्रजीत कुमार की स्मृति में पधारे सभी आगंतुकों अतिथियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि आज आवश्यकता है विचारों एवं कर्मों की शुद्धता, सेवा ही वह साधन है जिससे हम सांसारिक जीवन में रहकर भी एक-दूसरे के साथ भाईचारा एवं समन्वय रखकर जनसेवा कर सकते है। श्री पटेल ने कहा कि पूज्य पिताजी ने जीवन पर्यंत मानव सेवा को ईश्वर सेवा मानकर सेवा कार्य को प्रमुखता दी। हम सभी उनके बताएं मार्ग पर चलने का हर संभव प्रयास करेंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक अनवरत रूप से चलता रहा। इस दौरान समर्थकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार की सेवाओं को याद किया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने इनकी रही उपस्थिति

प्रदेश के अन्य स्थानों से शुभचिंतको ने समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा। इनमें प्रमुख रूप से कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, मनीष तिवारी शहडोल, जगदीश शुक्ला हनुमना, अरविंद सिंह चंदेल सिंगरौली, शारदा सिंह अमिलिया, जनपद उपाध्यक्ष सिहावल मनोज सिंह, अध्यक्ष नईगढ़ी कुंजबिहारी तिवारी, पूर्व विधायक सरस्वती सिंह, जनपद अध्यक्ष कुसमी श्यामवती सिंह, जिला पंचायत सदस्य सिंगरौली कमलेन्द्र सिंह, अशोक सिंह पैगाम, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दादू, विनय सिंह परिहार बीनू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमान सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय एवं सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, सतना, शहडोल के समर्थक उपस्थित रहे।

Next Post

सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती मौतों पर कांग्रेस का गंभीर सवाल

Tue Nov 18 , 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. विक्रम चौधरी ने केंद्रीय मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम राष्ट्रीय सड़क दुर्घटना आंकड़ों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इसे “डर पैदा करने वाला सार्वजनिक सुरक्षा संकट” करार दिया। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 में देशभर में सड़क हादसों में 1,68,000 लोगों की […]

You May Like