हजारों महिलाओं का जनसैलाब, जलावर्धन शुल्क माफी की उठी गूंज

सारनी। जलावर्धन योजना के कनेक्शन शुल्क व मासिक वसूली के विरोध में सोमवार को सारनी शहर अभूतपूर्व जनसैलाब का साक्षी बना। सभी वार्डों से निकली महिलाओं की विशाल रैली नगर पालिका परिषद के मुख्य द्वार पर पहुंची, जहां उन्होंने भाजपा सरकार और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी करते हुए शुल्क माफी की मांग उठाई। महिलाएं हाथों में बैनर-पोस्टर लिए “जलावर्धन राशि वसूली बंद करो” की आवाज़ बुलंद करती दिखीं।

रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता समीर खान, जुन्नरदेव विधायक सुनील उईके, नेता प्रतिपक्ष आनंद नागले, कांग्रेस नेत्री वर्षा पवार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए। आंदोलनकारियों ने नायब तहसीलदार संतोष पथोरिया को ज्ञापन सौंपकर कनेक्शन व मासिक शुल्क तुरंत समाप्त करने की मांग की।

विधायक सुनील उईके ने कहा कि महंगाई से जूझ रही जनता पर अतिरिक्त जल शुल्क थोपना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने इस वसूली को तुरंत बंद करने की चेतावनी दी। समीर खान ने आरोप लगाया कि आवाज़ उठाने वालों को डराने की कोशिश हो रही है, पर “कांग्रेस न रुकने वाली है, न झुकने वाली।” वर्षा पवार ने नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बर्दे पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता की समस्याओं से भागने से समाधान नहीं होगा।

उधर, विरोध के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष और CMO की अनुपस्थिति ने भीड़ में नाराज़गी और बढ़ा दी। महिलाओं ने साफ चेतावनी दी कि यदि आठ दिनों में शुल्क माफी नहीं हुई, तो मुद्दा विधानसभा में उठाया जाएगा और आंदोलन उग्र रूप लेगा। कांग्रेस नेताओं ने घोषणा की कि जब तक शुल्क पूरी तरह समाप्त नहीं होता, संघर्ष जारी रहेगा।

Next Post

खाद की लाइन में लगे किसान की इलाज के दौरान मौत

Mon Dec 8 , 2025
टीकमगढ़। खाद के लिए लाइन में खड़े एक किसान की मौत का मामला सामने आया है। कारी बजरुआ गांव निवासी 50 वर्षीय जमुना कुशवाहा सोमवार सुबह टीकमगढ़ तहसील स्थित बडौरा घाट वितरण केंद्र पर यूरिया खाद लेने गए थे, जहां उन्हें चक्कर और उल्टियां आने लगीं। मौके पर मौजूद प्रशासनिक […]

You May Like