खाद की लाइन में लगे किसान की इलाज के दौरान मौत

टीकमगढ़। खाद के लिए लाइन में खड़े एक किसान की मौत का मामला सामने आया है। कारी बजरुआ गांव निवासी 50 वर्षीय जमुना कुशवाहा सोमवार सुबह टीकमगढ़ तहसील स्थित बडौरा घाट वितरण केंद्र पर यूरिया खाद लेने गए थे, जहां उन्हें चक्कर और उल्टियां आने लगीं।

मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने किसान को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया और उपचार के लिए भर्ती कराया। दोपहर करीब 3 बजे इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि जमुना कुशवाहा पिछले तीन दिनों से लगातार बडौरा घाट केंद्र पर खाद के लिए चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पाया था।

Next Post

सीनियर ओपन हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिमालय हैंडबॉल एकेडमी नर्मदापुरम विजेता

Mon Dec 8 , 2025
नर्मदापुरम। हाल ही में भोपाल में आयोजित सीनियर ओपन हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिमालय हैंडबॉल एकेडमी नर्मदापुरम विजेता बना। इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया था। हिमालय हैंडबॉल अकादमी ने खिताबी मुकाबले में ग्वालियर को 22-17 गोलों के अंतर से हराकर विजेता खिताब पर कब्जा किया। बना हिमालय […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।