ग्वालियर: कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। जिन पर कार्यवाही करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया।
सिटी प्लानर एपीएस जादौन के निर्देशन में नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियो पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जिसके तहत क्षेत्र क्रमांक 7 वार्ड क्रमांक 3 अंतर्गत आउखाना कलां पर निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही कर सडक आदि निर्माण कार्य को हटाया गया।
