
सुसनेर, 13 जनवरी. नगर के सबसे व्यस्ततम हाथी दरवाजा पर ट्रेफिक जाम की स्थिति बार-बार बन रही है. मकर संक्रांति की खरीदारी करने के लिए एक दिन पूर्व सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचल के लोग पहुंचे. ऐसे में चार पहिया वाहनों के कारण बार-बार हाथी दरवाजा क्षेत्र में ट्रेफिक जाम होता रहा. नगवासियो ने बताया कि यहां पर डायल 100 के साथ ही पुलिस बल भी तैनात रहता था, लेकिन अब वह गायब हो चुके हैं. इस वजह से पुन: जाम की स्थिति बन रही है. इस वजह से सब्जी मंडी में आने-जाने वाले नागरिकों व विशेषकर महिलाओं व युवतियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कई बार इस सब्जी मंडी में विवाद भी हो चुके हैं. इसको लेकर थाना प्रभारी केसर राजपूत ने कहा कि हमारे पास ट्रेफिक पुलिस का अभाव है. फिर पुलिस अपने स्तर से यातायात व्यवस्था को सुचारू करने का प्रयास करती है. हाथी दरवाजे पर जाम की स्थिति निर्मित न हो, इसके प्रयास किए जाएंगे.
