ग्वालियर:मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। सरकार और बीजेपी के सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने साफ कहा कि सुप्रीम कोर्ट से आरक्षण दिलाने के सरकार के वादे पर उन्हें भरोसा नहीं है और आंदोलन जारी रहेगा।
दामोदर यादव ने वीडियो जारी कर चेतावनी दी कि 16 अक्टूबर को शिवराज सिंह चौहान और कृष्णा गौर के बंगलों का घेराव करने के बाद अब 2 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।उन्होंने सरकार से मांग की कि ओबीसी आरक्षण के लिए अध्यादेश लाया जाए और उसे पारित कराने के साथ ही नौवीं अनुसूची में शामिल कराने की प्रक्रिया भी पूरी की जाए।
दामोदर यादव ने कहा कि जब तक 13 प्रतिशत होल्ड अभ्यर्थियों को नियुक्ति और पिछड़ा वर्ग को उसकी आबादी के अनुपात में आरक्षण नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन का सामना करना पड़ेगा।
