बबलू हत्याकांड में तीन गिरफ्तार

जबलपुर:घमापुर थाना अंतर्गत बल्दी कोरी की दफाई निवासी बबलू गोटिया 30 वर्ष की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड के विरोध में मंगलवार को थाने में शव रखकर आक्रोशित जनों ने प्रदर्शन किया था।पुलिस के मुताबिक बल्दी कोरी की दफाई निवासी बबलू गोटिया शुभम मरावी बस लेकर राममंदिर गये थे, 3 मई को बबलू गोटिया ने अपनी बस राम मंदिर के पास खडी कर शुभम मरावी के साथ पैदल बल्दीकोरी की दफाई जा रहा था रास्ते में अंकित वंशकार , साहिल वंशकार, निक्की उर्फ नीरज उर्फ बहादुर वंशकार आये एवं पुरानी बुराई पर से दोनों के साथ विवाद करने लगे।

एक राय होकर शुभम के साथ मारपीट करने लगे, बबलू ने बीच बचाव किया तो सभी ने बबलू के साथ हाथ मुक्को से मारपीट करने लगे, बबलू नीचे गिर गया तो तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। मारपीट से बबलू को गर्दन, सिर, ऑख के पास चोटे आ गयी थी। मंगलवार सुबह 4 बजे बबलू की मौत हो गई थी।‌ थाना प्रभारी घमापुर सतीष कुमार अंधवान ने बताया कि आरोपी अंकित वंशकार 28 वर्ष निवासी करिया पाथर मरघटाई , साहिल वंशकार 26 वर्ष निवासी वंशकार मोहल्ला घमापुर , निक्की उर्फ नीरज उर्फ बहादुर वंशकार 30 वर्ष निवासी रज्जन डेरी के पास घमापुर को अभिरक्षा में लेते हुये विवेचना में लिया गया।

Next Post

भारतीय सेना के हमलों में मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य मारे गए

Wed May 7 , 2025
नयी दिल्ली 07 मई (वार्ता) भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के बहावलपुर सुभानअल्लाह परिसर में किये गये हमलों में कुख्यात आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य और उसके चार करीबी सहयोगी मारे गये हैं। आतंकवादी समूह ने इस परिसर का इस्तेमाल […]

You May Like