किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मासूम सहित पिता, पुत्र सड़क हादसे के हुए शिकार.

बेटा की घटनास्थल पर मौत,नाती और दादा 108 से रेफर

विनय असाटी

दमोह: जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजाबंदी थाना पटेरा के पास हुए भीषण सड़क हादसा के बाइक सवार मासूम सहित पिता, बेटा शिकार हो गए. यह हादसा रविवार रात का बताया गया है. घटनास्थल पर ही बाइक चालक बेटा की मौत हो गई, जबकि दादा और नाती बुरी तरह घायल होने पर पटेरा अस्पताल से इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल 108 के द्वारा लाया गया. यहां भी दादा और नाती की हालत गंभीर होने पर ड्यूटी रत डॉक्टर महेश सिंह द्वारा तत्कालीन उपचार कर जबलपुर रेफर किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि रनेह पैतृक गांव से लौटते समय हिंडोरिया निवासी दिलीप पिता ओंकार शर्मा उम्र 38 वर्ष चालक की मौका स्थल पर मौत हो गई, जबकि दादा ओमकार पिता छोटेलाल शर्मा उम्र 65 वर्ष और नाती पियूष पिता दिलीप शर्मा उम्र 6 वर्ष निवासी हिंडोरिया की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया है. बता दें कि घटनास्थल पर हंड्रेड डायल से प्रधान आरक्षक चंद्रकांत पांडे, और प्रधान आरक्षक रूपलाल ने पहुंच कर घटनास्थल से शव को सुरक्षित रखवा दिया गया है.

Next Post

लायंस के जोन सोशल का आयोजन

Mon Mar 3 , 2025
ग्वालियर: लायंस इंटरनेशनल के क्लब प्रांत 3233 ई-1 के रीजन श्याम की हेमलता दुबे, डॉ मीरा जैन द्वारा होटल शाह इंपिरियल में जोन सोशल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुनील अरोड़ा, अशोक ठाकुर, श्रेयांश जैन, प्रशांत वाजपेई, मीनाक्षी गोयल, रुचिता गोयल, अनुपम तिवारी, गुरप्रीत कौर, राका पाठक, हिमेश दंडोतिया, […]

You May Like