रेखा गुप्ता ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनिशप की तैयारियों पर की चर्चा

नयी दिल्ली (वार्ता) भारतीय पैरालंपिक समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर आगामी विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

आज यहां दिल्ली सचिवालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, तमिलनाडु में कोयंबटूर की विधायक और भारतीय पैरालंपिक समिति की मुख्य संरक्षक वनथी श्रीनिवासन के साथ भारतीय पैरालंपिक समिति के प्रतिनिधिमंडल ने

सितंबर-अक्टूबर 2025 में नई दिल्ली में आयोजित होने वाली आगामी विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियों और रणनीतिक योजना पर चर्चा की।

इस चैंपियनशिप में 100 से अधिक देशों के प्रतिभागी भाग लेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चैंपियनशिप को लेकर पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और आयोजन की शानदार सफलता सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से सभी आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

Next Post

मध्यप्रदेश : जिलों के लिये दिशा-निर्देश जारी

Sat May 10 , 2025
भोपाल, 10 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश में गृह विभाग द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए प्रदेश के सभी जिलों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए हैं। कल देर रात जारी दिशा निर्देशों के अनुसार आपदा प्रबन्धन के दृष्टिगत समस्त अस्पतालों में सभी प्रकार की आवश्यक जीवन रक्षक दवाईयां, उपकरण […]

You May Like