टीकमगढ़ में पौधारोपण पर विवाद: नपा ने किया 10 हजार पौधे लगाने का दावा, रिकॉर्ड में सिर्फ 5 हजार

टीकमगढ़। टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब पर कराए गए पौधारोपण कार्यक्रम को लेकर अब सवाल खड़े हो गए हैं। नगर पालिका ने दावा किया था कि तालाब परिसर में 10 हजार पौधे रोपे गए हैं, लेकिन मौके की स्थिति और उपलब्ध रिकॉर्ड इस दावे पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

दावा 10 हजार पौधों का… लेकिन मौके पर करीब 2 हजार पौधे ही नजर आ रहे हैं।

वहीं, रिकॉर्ड के मुताबिक वन विस्तार विभाग से 3 हजार पौधे और उद्यानिकी विभाग से 2 हजार पौधे मंगवाए जाने की जानकारी सामने आ रही है।

ऐसे में सवाल यह है कि जब रिकॉर्ड में ही कुल 5 हजार पौधों की जानकारी सामने आ रही है, तो नगर पालिका ने 10 हजार पौधे लगाए जाने का दावा किस आधार पर किया?

Next Post

MP-CG में रिलायंस जियो के ब्रॉडबैंड ग्राहक 21 लाख के पार

Wed Aug 5 , 2026
*जियोहोम ने पेश किए टीवी-ओनली और नए किफायती वाई-फाई कॉम्बो पैक*   *जून 2026 में सबसे अधिक नए ग्राहक जोड़ने के साथ जियो सबसे आगे-TRAI*   *भोपाल-रायपुर:* मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ टेलीकॉम सर्किल में रिलायंस जियो ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जियो के ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 21 लाख के […]

You May Like